यमकेश्वर के महाबगढ़ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, धामी सरकार की घोषणा को मंजूरी

देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण का कार्य कर रही है। ताकि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण का कार्य कर रही है। ताकि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। इसी दिशा में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का रास्ता भी साफ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को सरकार से प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल गई है।इससे मंदिर का समग्र विकास होगा। साथ ही परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी।

सीएम धामी के निर्देश
इस योजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किए जाएंगे। बता दें कि धामी सरकार ने प्रशासन को निर्देश दिए थे कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा कराया जाएगा। कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाएगी ताकि परियोजना समय पर पूर्ण हो सके।

श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
इस परियोजना पूरी होने के बाद महाबगढ़ मंदिर को एक सशक्त धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। देशभर से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय लोगों को भी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़