उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए ‘जनता दर्शन’ करते हैं। इस दौरान दूर-दूर से लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुखमंत्री के दरबार पहुंचते हैं। जहां सीएम योगी एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनते हैं और उनके समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करते हैं। इसी के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन लगाया।
अधिकारियों को सीएम योगी के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समय पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर उचित समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी।
लोगों को भरोसा दिलाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी समस्या को हाल करने में देरी नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने लोगों को भी भरोसा दिलाया और कहा कि शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।
कई शिकायतों पर मुख्यमंत्री सख्त
अपराध और जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त दिखे। सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर सीएम योगी ने लोगों को आश्वस्त किया कि एस्टिमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की। उन्हे चॉकलेट दी और उनकी पढ़ाई और रूचि के बारे में भी जाना।












