उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने Gen Z और Gen Alpha पीढ़ी के लिए बड़ी घोषणा की है। योगी सरकार की ओर से एकीकृत नई युवा पॉलिसी तैयार करने की घोषणा की है। सरकार की इस नीति से युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में मदद मिलेगी।
विभिन्न क्षेत्रों में रफ्तार से कार्य
दरअसल 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “Gen Z और Gen Alpha के लिए जेन जी और जेन अल्फा के लिए AI, मशीन लर्निंग सेमी कंडेक्टर डाटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी, एग्रीटेक, फिनटेक, रोबोटिक, जैसे क्षेत्रों में यूपी ने रफ्तार से कार्य बढ़ाया है। जिससे राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।
नई यूथ पॉलिसी लाने की तैयारी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘सीएम युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ब्याज गारंटी मुक्त लोन दिया जा रहा है। आज का युवा स्वरोजगार से आर्थिक मजबूत बन रहा है। जिससे आज यूपी का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है। हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो। इसे और ज्यादा रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार एक नई यूथ पॉलिसी बहुत जल्द लेकर आ रही है।
युवाओं के लिए संचालित योजनाओं का जिक्र
इस अवसर पर सीएम योगी ने युवाओं के लिए लागू तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीएम योगी ने सीएम युवा उद्यमी योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, अभ्युदय योजना के बारे में बताया। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि, प्रदेश में 9 साल में 9 लाख सरकारी नौकरियां देने का काम हमारी सरकार ने किया है। इसके साथ 4 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हुए है।












