अखिलेश यादव पर भड़के यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, ब्राह्मण वोटबैंक की राजनीति पर किया पलटवार  

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वोटबैंक की राजनीति के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी वार किए।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वोटबैंक की राजनीति के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी वार किए। बृजेश पाठक ने कहा कि इन्हें ब्राह्मण वोट के लिए जनेश्वर मिश्रा याद आते हैं। लेकिन राज करने के लिए सिर्फ अपना परिवार। ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और ये उस पर अपने परिवार की खड़ाऊँ रखकर राज करेंगे। अच्छा होता कि जनेश्वर मिश्रा की जयंती का सदुपयोग उनके व्यक्तित्व और उनके समाजवादी विचार से अवगत कराने के लिए किया गया होता। जनेश्वर के बारे बताने से ज्यादा मुझे कोसा गया। दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले ब्राह्मणों को याचकों की भांति अपमानित किया गया। यह सब नाटक देखकर जनेश्वर की समाजवादी आत्मा यकीनन दुःखी होगी और सोच रही होगी कि यह सब करने के लिए मेरी ही जयंती मिली थी।

“ब्राह्मण समाज को अपमानित किया”
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चंद टिकटार्थियों के कारण आज पूरे ब्राह्मण समाज को अपमानित करना उचित नहीं। मुझे चाहे जितनी गालियां दीजिए पर ब्राह्मण समाज की गरिमा न गिराइए। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज के सपाई दिल्ली और लखनऊ में जनता के सवालों को सत्र में उठने तक नहीं देना चाहते। सत्र के दौरान विपक्षी बेवजह का हंगामा करते है। शोर-शराबा करते है। विपक्ष के लोग संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर फोटो खिचाने में जितना आगे रहते हैं, उससे भी ज्यादा संवैधानिक पीठ और परंपराओं का मज़ाक उड़ाने में आगे रहते हैं।

समाजवादी पार्टी को दी सलाह
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी को सलाह दी कि लोहिया और छोटे लोहिया के बारे कभी कभार पढ़ लिया करें। जनेश्वर की जयंती पर जो नाटकबाजी हुई, उसे देखकर जनेश्वर मिश्र की आत्मा यकीनन दुःखी होगी। नई सपा में समाजवाद, सामाजिक न्याय और समरसता बाईस्कोप से खोजने पर भी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण इनके लिए वोट बैंक की लार सरीखा है। ये बस चुनाव तक उसकी खातिर जमकर लार टपकाएँगे और उसके बाद पूछेंगे कि कौन ब्राह्मण, किसका ब्राह्मण, कहाँ का ब्राह्मण।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़