बागवानी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के नाम एक और उपलब्धि, मशरूम उत्पादन में देश में नंबर-1

बागवानी क्षेत्र में एक बार फिर उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मशरूम उत्पादन में राज्य ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। इन्ही परिणामों के फलस्वरूप आज उत्तर प्रदेश बागवानी के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बागवानी क्षेत्र में एक बार फिर उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मशरूम उत्पादन में राज्य ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मशरूम उत्पादन में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी
बता दें कि राज्य ने वर्ष 2024-25 में 51 हजार मीट्रिक टन मशरूम का उत्पादन किया है। इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर राज्य ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के कुल 4.27 लाख मीट्रिक टन मशरूम उत्पादन में उत्तर प्रदेश की लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह उपलब्धि किसानों की मेहनत, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है।

किसानों को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर
इस उपलब्धि पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैल्यू एडेड फसलों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इसी दिशा में मशरूम उत्पादन एक सफल पहल के रूप में सामने आया है।

राज्य सरकार की प्राथमिकता
मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की उपज का संरक्षण, मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन सुनिश्चित करना है, जिससे उन्हें उनकी उपज का अधिकतम लाभ मिल सके। इसके साथ ही मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़