देवभूमि उत्तराखंड अब देश के मानचित्र पर एक वाइब्रेंट ‘स्टार्टअप हब’ के रूप में तेजी से उभर रहा है। उत्तराखंड की धामी सरकार की नीतियों से राज्य को ‘स्टार्टअप हब बनाने में बहुत मदद मिली है। उत्तराखंड अब इनोवेशन और स्वरोजगार का एक नया केंद्र बना गया है।
युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर फोकस
राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार उत्तराखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को लगातार मजबूत कर रही है। बता दें कि राज्य सरकार का मुख्य फोकस राज्य के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार को प्रोत्साहित करना है, ताकि राज्य के युवा सिर्फ नौकरी पाने वाले बनें, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा की “हमारी सरकार राज्य के युवाओं में इनोवेशन, टैलेंट और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देकर उत्तराखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को लगातार मजबूत कर रही है”।
200 करोड़ का वेंचर फंड बनाया
सीएम धामी ने आगे कहा कि “अभी राज्य में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 1,300 से ज़्यादा और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 200 से ज़्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं। युवाओं के इनोवेशन और नए उद्यमों के लिए ज़रूरी आर्थिक मदद देने के लिए 200 करोड़ का वेंचर फंड भी बनाया गया है”।
हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा की “हमारा लक्ष्य है कि देवभूमि के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देश और दुनिया में नाम कमाएं। सीएम ने कहा कि हम उन्हें हर संभव सुविधा और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ताकि उत्तराखंड आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े।












