एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक-स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को दिया प्रोत्साहन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में, एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक-स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में, एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक-स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारत और विदेश के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया और और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा की “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में, आज देश में खेल और खिलाड़ियों को एक नई पहचान और नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। ‘खेलो इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों ने न न केवल युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाई है, बल्कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच भी प्रदान किया है”।

अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को एक अग्रणी खेल राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है । उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 38वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी ने राज्य में आधुनिक और विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना की मजबूत नींव रखने में मदद की। सीएम धामी ने खुशी जाहीर करते हुए कहा कि “उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़