ऊतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहम बैठक की। इस बैठक में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों के साथ मंथन किया किया। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर मंथन हुआ।
हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता
बैठक के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारी सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इन विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है”।
बैठक में दिग्गज रहे मौजूद
बता दें कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित विधायकगण, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।












