देहरादून स्थित BJP प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहम बैठक की। इस बैठक में सीएम धामी ने सांसदों, विधायकों और ज़िला अध्यक्षों के साथ सार्थक चर्चा की। बैठक के दौरान हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विकास की गति को तेज़ करने के लिए प्रतिबद्ध
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत और सक्रिय बनाने, साथ ही कार्यकर्ताओं और जन-प्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर भी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, हम सभी ‘डबल-इंजन’ सरकार के प्रयासों से जन-कल्याण और विकास की गति को तेज़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर जानकारी दी जा रही है। वहीं राज्य में विकास कार्यों को भी रफ्तार दी गई है”।
विकास कार्यों की गति की समीक्षा
बैठक में राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मंत्री प्रदीप बत्रा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल के साथ-साथ सम्मानित विधायक भी शामिल हुए। बैठक में विकास कार्यों की गति की सीएम धामी ने समीक्षा भी की। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में राज्य सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।












