छत्तीसगढ़ की साय सरकार बच्चों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर है। इसी दिशा में कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई है जिससे बच्चों को समय पर सही इलाज उपलब्ध हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर की ओर से “प्रोजेक्ट धड़कन” चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले भर में बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
पहल का क्या उद्देश्य?
बता दें की सरकार की पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान करना है और उन्हें बेहतर-निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। इसे लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन और श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से जिले भर में बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
बच्चों को निशुल्क सुविधाएं
इस पहल के तहत पूरे जिले में कुल 1 हजार 391 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। बता दें की इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में कुल 1 लाख 52 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 14 बच्चों का मेडिकल उपचार किया गया है। वहीं 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।












