कांवड़ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप, धामी सरकार के निर्देश पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

काँवड़ मेले को लेकर उत्तराखंड सरकार ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

काँवड़ मेले को लेकर उत्तराखंड सरकार ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। धामी सरकार के निर्देश पर राज्य प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। 30 जुलाई को शुरू होने वाले मेले को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने मेले में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग की। अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ मेले में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्य के धार्मिक आयोजन कांवड़ मेले में लाखों श्रद्धालु राज्य में पहुंचते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करवाना हमारी जिम्मेदारु है। अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएं।

यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर
अपर पुलिस महानिदेशक ने यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के वाहनों को चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क कराया जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थलों पर पूरी सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाए। पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

तुरंत कार्रवाई की भावना से करें कार्य
अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर मेले में किसी तरह की कोई अफवाह फैलने की सूचना आती है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाएं। कांवड़ मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने का आह्वान किया। ब्रीफिंग में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरुप,पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था),वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़