दिल्ली में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। जिसमें कई अहम फैसलों पर दिल्ली कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। वहीं इस बैठक में दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर फैसला लिया गया कि 7 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होगा जो 11 अगस्त तक चलेगा।
गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा
इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। चाहे वो मुद्दा दिल्ली का विकास हो, जनकल्याणकारी योजना हो। दिल्ली से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर और सार्थक चर्चा की जाएगी।
जनहित के लिए जरूरी फैसले
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा जरूरी है साथ ही जनहित के लिए जरूरी फैसले लेने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है।
विकास कार्यों का होगा लेखा-जोखा
इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। ऐसे में सात इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और सरकारी कार्यों पर भी चर्चा होने की संभावना है। फिलहाल देखना अब यही होगा कि सरकार विधानसभा में किन मुद्दों को उठाती है और विपक्ष की सत्र के लिए क्या रणनीति रहती है।












