योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को कर रही मजबूत, हजारों परिवारों को मिल रही बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का कार्य कर रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का कार्य कर रही है। इसी दिशा में सरकार की आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष से हजारों परिवारों को राहत मिल रही है। लखनऊ के विजय खंड स्थित रेमेडी कैंसर केयर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के सभी चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों और स्टाफ को बधाई दी। और समाज की सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से युवा डॉक्टरों की टीम को प्रोत्साहित किया कि मरीजों का जीवन बचाने का कार्य सबसे बड़ा मानवीय और पुण्य कार्य है।

जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा बेहतर इलाज
मंत्री ए.के. शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से सरकार प्रयासरत है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार आर्थिक अभाव के कारण बेहतर इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयुष्मान कार्ड की सुविधा ने लाखों परिवारों को बड़ी राहत दी है, वहीं मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से भी जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

बीमारियों की समय रहते जांच संभव
उन्होंने कहा कि कई संस्थान सरकार के जनकल्याणकारी प्रयासों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें, ताकि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते जांच और उपचार संभव हो सके। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जनता के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।    

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़