बाढ़-बारिश से बेहाल असम, राज्य सरकार ने की बढ़ी हुई आर्थिक सहायता की घोषणा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के लिए बढ़ी हुई आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

असम में बाढ़-बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया। कई लोगों की जान चली गई, कई लोगों ने इस त्रासदी में अपनों को खो दिया वही कई लोगों के आशियाने उनकी आँखों के सामने बह गए। इस भीषण त्रासदी ने लोगों के जन-जीवन को असत-व्यस्त करके रख दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के लिए बढ़ी हुई आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता
सीएम की इस घोषणा के तहत प्रत्येक मृतक के परिजन को 5 लाख रुपए का अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। वहीं सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में बाढ़ से प्रभावित हर परिवार को 15,000 रुपए की तत्काल अंतरिम राहत दी गई है।

संकट के समय में साथ खड़ी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस संकट के समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। किसी भी तरह की आर्थिक मदद से इंसानी जान के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है। सीएम सरमा ने कहा, “अपनों को खोने का दुख किसी भी आर्थिक मदद से कम नहीं किया जा सकता। फिर भी, बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए, मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।”

बिना भेदभाव दी जाएगी राहत राशि
मुख्यमंत्री ने यह साफ कहा कि यह राहत बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र बाढ़-प्रभावित परिवारों को दी जाएगी। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब असम इस मौसम की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़