संसद में ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ पारित, केशव प्रसाद मौर्य ने बताया ऐतिहासिक कदम

संसद में ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026’ पारित हो गया है। इस विधेयक के पारित होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए इस कदम को ऐतिहासिक बताया है।


संसद में ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026’ पारित हो गया है। इस विधेयक के पारित होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए इस कदम को ऐतिहासिक बताया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्यसभा में ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ का पारित होना देश के करोड़ों मेहनती एवं प्रतिभाशाली युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक इस विधेयक से अब परीक्षा प्रणाली और ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। परीक्षा माफियाओं पर इस कदम से लगाम लगेगी। वहीं अनुचित साधनों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। जिससे योग्य अभ्यर्थियों के परिश्रम को उनका उचित सम्मान दिलाने का कार्य होगा। एक मजबूत, ईमानदार और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था ही विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है। लोक परीक्षा संशोधन विधेयक उसी संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।

क्या है यह नया कानून ?
बात करें ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026’की तो यह नया कानून परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों और पेपर लीक को रोकने के लिए है। जिसके तहत दोषियों को कड़े दंड, समयबद्ध जांच की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान किया गया है। इस बिल को संसद की मंजूरी मिल चुकी है इसके बाद अब इस महत्वपूर्ण विधेयक को अंतिम स्वीकृति के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़