यूनिवर्सिटी में बदलेगा राजा टोडरमल भूमि रिकॉर्ड प्रशिक्षण संस्थान, योगी सरकार के बजट में 10 करोड़ का प्रावधान

योगी सरकार ने हरदोई स्थित राजा टोडरमल सर्वेक्षण और भूमि रिकॉर्ड प्रशिक्षण संस्थान को यूनिवर्सिटी में बदलने की दिशा में 10 करोड़ रुपए के अतिरिक्त आवंटन का प्रस्ताव रखा है।

योगी सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अपना सप्लीमेंट्री बजट 2026-27 पेश कर दिया है। इस बजट में योगी सरकार ने हरदोई स्थित राजा टोडरमल सर्वेक्षण और भूमि रिकॉर्ड प्रशिक्षण संस्थान को यूनिवर्सिटी में बदलने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने अपने बजट में इस काम के लिए 10 करोड़ रुपए के अतिरिक्त आवंटन का प्रस्ताव रखा है। इस बजट से संस्थान का विस्तार किया जाएगा वहीं इसके प्रशिक्षण इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण का रास्ता साफ हो गया है।

प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र
बता दें कि राजा टोडरमल सर्वेक्षण और भूमि रिकॉर्ड प्रशिक्षण संस्थान हरदोई में स्थित है। जो उत्तर प्रदेश में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का एक मुख्य केंद्र है। यह अधिकारियों और कर्मचारियों को संस्थान भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन, भूमि सर्वेक्षण और राजस्व प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण देता है। सप्लीमेंट्री बजट में प्रस्तावित 10 करोड़ के आवंटन से संस्थान को यूनिवर्सिटी में बदलने की योजना में तेज़ी आने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी-आधारित बनाने में मदद
योगी सरकार की इस पहल से राजस्व और भूमि रिकॉर्ड प्रशिक्षण को और ज्यादा व्यापक, टेक्नोलॉजी-आधारित बनाने में मदद मिलेगी। यह संस्थान राजस्व विभाग के कर्मचारियों को उनकी फील्ड की ज़िम्मेदारियों से जुड़ा व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण देता है। गौरतलब है कि 2017 में इस संस्थान ने आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकों का इस्तेमाल किया और ज़मीन की सटीक माप और फील्ड की सीमा तय करने के लिए सैटेलाइट और कोऑर्डिनेट-आधारित टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू किया था।

1.46 करोड़ के अतिरिक्त फंड का प्रस्ताव
इसके अलावा बजट में चकबंदी अधिकारियों के प्रशिक्षण से जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं के लिए भी 1.46 करोड़ के अतिरिक्त फंड का प्रस्ताव रखा गया है। यह फंड चकबंदी अधिकारियों के प्रशिक्षण और विभाग के ज़रूरी कामों में मदद करेगा। विभाग के अंदर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मज़बूत करेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़