दिल्ली सरकार का ‘टीबी-मुक्त दिल्ली’ मिशन तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘निक्षय मित्र’ बनने की अपील

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन-प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को ‘निक्षय मित्र’ बनने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ‘टीबी-मुक्त दिल्ली’ की दिशा में कार्य कर रही है। इसी के तहत सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एक जागरूकता कार्यशाला में हिस्सा लिया। यह कार्यशाला ‘टीबी हारेगा, भारत जीतेगा’ राष्ट्रीय अभियान के समर्थन में आयोजित की गई। इसमें दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह भी इस कार्यशाला में मौजूद रहे।

सामुदायिक सहयोग से अभियान को गति
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन-प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को ‘निक्षय मित्र’ बनने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर ज्यादा से ज्यादा नागरिक ‘निक्षय मित्र’ बनते हैं तो टीबी मरीजों के लिए सामुदायिक सहयोग को बढ़ाया जा सकेगा।

1.2 लाख से ज्यादा न्यूट्रिशन किट वितरित
इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस अभियान से पहले ही 3,300 से ज्यादा ‘निक्षय मित्र’ जुड़ चुके है। पूरी दिल्ली में टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी के तहत अब तक टीबी मरीजों तक 1.2 लाख से ज्यादा न्यूट्रिशन किट (पोषण किट) पहुंचाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी पहचान, पूरा इलाज और जन-भागीदारी के जरिए दिल्ली मिलकर ‘टीबी-मुक्त दिल्ली’ और ‘टीबी-मुक्त भारत’ की ओर बढ़ रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़