योगी सरकार ने तोड़ा रिकॉर्ड, निर्बाध बिजली आपूर्ति में देशभर में नंबर-1 बना उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में निर्बाध और रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर नया इतिहास रच दिया।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवा रही है। अकसर गर्मियों के दौरान बिजली कटौती जैसी समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ता है। लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों ने इस भारी समस्या पर भी पूर्ण विराम लगा दिया है। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ती नजर आई लेकिन उत्तर प्रदेश में इसके विपरीत निर्बाध और रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर नया इतिहास रच दिया। यह उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के आधिकारिक आंकड़ों से साफ हुआ कि एक मई से 29 जुलाई 2026 तक प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के मामले में पूरे देश में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है।

49 दिनों तक देश में सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति
आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में उत्तर प्रदेश ने 49 दिनों तक देश में सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति की। जबकि 32 दिनों तक उत्तर प्रदेश बिजली आपूर्ति करने में दूसरे स्थान पर रहा है। प्रदेश ने 24 जून 2026 को 32 हजार 673 मेगावाट की अब तक की उच्चतम बिजली मांग की सफल आपूर्ति की। यह आंकड़ा देश के किसी भी राज्य की ओर से अब तक की गई सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति है।

पीक डिमांड से ज्यादा बिजली की सप्लाई
प्रदेश ने 5 अलग-अलग दिनों में महाराष्ट्र की अब तक की सबसे ज्यादा पीक डिमांड से भी ज्यादा बिजली की सप्लाई की, जो राज्य के बिजली बुनियादी ढांचे की मजबूती को दर्शाता है। इस तरह रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति ने न सिर्फ आम उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई है, बल्कि उद्योग, व्यापार, कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्य की विद्युत व्यवस्था मजबूत
वहीं इसे लेकर यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य की विद्युत व्यवस्था को लगातार मजबूत किया गया है। साथ ही भीषण गर्मी के दौरान भी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़