राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए अच्छा अवसर सामने आया है। राजस्थान बिजली कंपनी विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 2005 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वो आधिकारिक वेबसाइट https://rrvunl.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती?
राजस्थान बिजली कंपनी विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जिन पदों पर भर्ती निकाली है उनमें जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जेई (मैकेनिकल), जूनियर इंजीनियर JEN-I (सिविल), जूनियर अकाउंटेंट और जूनयिर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट II के पद शामिल हैं।
25 अगस्त को आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि इस भर्ती के लिए 5 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2026 है। इसके लिए अभ्यर्थी को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। जिसके बाद अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।












