हरियाणा की नायब सरकार का गौ सेवा पर विशेष फोकस, अब गौशालाओं का बजट 2 करोड़ से बढ़कर 600 करोड़ रुपए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के पटियाला जिले के समाना में आयोजित गौ कथा एवं गौ सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के पटियाला जिले के समाना में आयोजित गौ कथा एवं गौ सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान गौ सेवा समिति, एडवोकेट एसोसिएशन समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत किया। सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है जो आस्था, सेवा परंपरा और साझा सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम है।

गौशालाओं की संख्या बढ़कर 650 हुई
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि साल 2014 से पहले हरियाणा में करीब 200 गौशालाएं थीं और उनका वार्षिक बजट केवल 2 करोड़ रुपये था। हमारी सरकार की प्राथमिकताओं के चलते प्रदेश में अब गौशालाओं की संख्या बढ़कर 650 हो गई है, वहीं इनका बजट बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया गया है। प्रदेश की गौशालाओं में 4 लाख से ज्यादा बेसहारा गोवंश का श्रद्धा और सम्मान के साथ पालन-पोषण किया जा रहा है।

गौशालाओं में बड़े शेड और सौर ऊर्जा संयंत्र
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि प्रदेश की 350 गौशालाओं में बड़े शेड और सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा नई गौशालाओं की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए जमीन की रजिस्ट्री पर लगने वाली 1 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गौशालाओं में बेसहारा गोवंश का सही ढंग से पालन-पोषण किया जाए। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़