भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। RRB की ओर से सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है तो वो जल्द ही अपना आवेदन फॉर्म भर दे।
भर्ती की अंतिम तारीख 14 अगस्त
बता दें कि इस भर्ती की अंतिम तारीख 14 अगस्त निर्धारित की गई है। ऐसे में जल्द से जल्द उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले। निर्धारित तिथि के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी
भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित
इस भर्ती के तहत सेक्शन कंट्रोलर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय/ स्ट्रीम से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में ओबीसी को 3 साल, एससी/ एसटी को 5 साल और अन्य आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।
कैटेगरी के अनुसार देना होगा शुल्क
इस भर्ती में आवेदन के साथ कैटेगरी के अनुसार शुल्क देना होगा। अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 500 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पीएच और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित है। सीबीटी एग्जाम के बाद अनरिजर्व, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 400 रुपये और एससी, एसटी, पीएच और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।












