दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 1,368 नवनियुक्त शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-“शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती”  

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में 1,368 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में 1,368 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस अवसर सीएम रेखा गुप्ता ने नवनियुक्त शिक्षकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह गर्व का क्षण है, आपकी कड़ी मेहनत, आपके परिवार के भरोसे और जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाता है।

शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “नवनियुक्त शिक्षकों के आने से दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। हमारी सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने, बेहतर शैक्षिक सुविधाएं देने और शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे विश्वास है कि शिक्षक के तौर पर आप दिल्ली के बच्चों के सपनों को दिशा देने और उनका उज्ज्वल भविष्य बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे”।

सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में स्कूलों को आधुनिक बनाने, बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़