‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत निकाली तिरंगा रैली, केन्द्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने रैली को दिखाई हरी झंडी

नागर विमानन मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत एक तिरंगा रैली का आयोजन किया।

नागर विमानन मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत एक तिरंगा रैली का आयोजन किया। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने इस तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा और मंत्रालय के अधिकारियों और  कर्मचारियों ने तिरंगा रैली में हिस्सा लिया।

तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी
इस समारोह का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और मुरलीधर मोहोल की ओर से डिजिटल वीडियो वॉल के उद्घाटन के साथ हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

तिरंगा रैली में दिखा उत्साह
यह तिरंगा रैली उड़ान भवन से शुरू हुई जो राजीव गांधी भवन स्थित एविएशन पार्क तक गईरैली में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रदर्शित किया।

राष्ट्रीय ध्वज को गर्व से प्रदर्शित करने का संदेश
‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत इस तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिससे सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज को गर्व से प्रदर्शित करने का संदेश दिया गया। हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीय एकता और गौरव के मूल्यों को सुदृढ़ किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़