चमोली टनल हादसा: मंत्री मदन कौशिक ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

चमोली टनल हादसे को लेकर उत्तराखंड सरकार में मंत्री मदन कौशिक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे।

चमोली टनल हादसे को लेकर उत्तराखंड सरकार में मंत्री मदन कौशिक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। मंत्री मदन कौशिक ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल में हुई घटना के उपरांत संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टनल के अंदर लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। मंत्री ने घायलों के उपचार और घटनास्थल पर संचालित अन्य राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआईजी राजकुमार नेगी ने मंत्री मदन कौशिक को राहत और बचाव कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। मंत्री ने घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने समुचित उपचार और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के शवों को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

प्रभावितों के साथ खड़ी राज्य सरकार  
मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर चुके हैं। सीएम धामी ने भी खुद अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसी के साथ राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी न रहे।

मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से सभी जनपदों के साथ लगातार प्रभावी और उच्चस्तरीय समन्वय बनाए रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड में अधिकारी और राहत-बचाव दल 24 घंटे मुस्तैद रहें। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़