भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्प अर्पित कर दिल्ली सीएम ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
“उनके आदर्श राष्ट्रीय प्रयासों का मार्गदर्शन करेंगे”
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “अटल जी ने हम जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं में राष्ट्र-सेवा, संगठनात्मक अनुशासन और सार्वजनिक जीवन की गरिमा के संस्कार भरे। उनका जीवन देशभक्ति, कर्तव्य-बोध और जन-सेवा की अटूट प्रेरणा है। उनके आदर्श सदैव हमारे राष्ट्रीय प्रयासों का मार्गदर्शन और उन्हें सशक्त करते रहेंगे”।
“विचारों में राष्ट्र-धर्म समाहित था”
इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “अटल जी ने विचारों और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के उच्चतम मानक स्थापित किए। उनके विचारों में राष्ट्र-धर्म समाहित था, उनकी वाणी में भारत का गौरव झलकता था और उनके कार्यों में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प निहित था। सुशासन की मजबूत नींव से लेकर पोखरण के साहसिक निर्णय तक, उनका हर कदम राष्ट्रहित और भारत की शक्ति को समर्पित था”।












