योगी सरकार का मिलावटखोरों पर शिकंजा, दूध और दूध से जुड़े उत्पादों में मिलावट पर होगा सख्त एक्शन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में मिलावटखोरों पर सख्ती से शिकंजा कसने की तैयारी में हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में मिलावटखोरों पर सख्ती से शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। राज्य में दूध और दूध से जुड़े उत्पादों में मिलावट करने वालों पर योगी सरकार सख्त एक्शन की तैयारी है। इसी कड़ी में  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के कार्यालय आयुक्त के आदेश में साफ कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 में स्पष्ट है कि दूध और दूध उत्पादों का निर्माण और बिक्री उनकी मौलिक प्रकृति में किया जाना चाहिए।

योगी सरकार के क्या आदेश?
योगी सरकार के आदेश में ये भी कहा गया कि यूपी के कई जिलों में दूध और दूध उत्पादों का निरीक्षण किया गया है। जिनके सैम्पल लेकर जांच की गई। जांच के दौरान उन उत्पादों में मिलावट पाई गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दूध और दूध उत्पादों में रिफाइण्ड तेल एवं वसा, सोयाबीन एवं उसके उत्पाद, टेल्कम पाउडर, डिटर्जेन्ट, टाइटेनियम डाइऑक्साइड, विभिन्न न्यूट्रीलाइजर और अन्य चीजों की मिलावट की गई।

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
सरकार द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि किसी भी डेयरी और डेयरी उत्पाद में किसी तरह की लापरवाही पाई गई तो उन उत्पादों को जब्त कर मौके से ही नष्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे प्रतिष्ठान को भी तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाएगा। योगी सरकार ने मिलावतखोरों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि बीते लंबे समय से दूध और दूध उत्पादों में मिलावट के तमाम मामले सामने आ चुके है। जिसके बाद योगी सरकार सख्त एक्शन की तैयारी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़