मुख्यमंत्री धामी के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, 15 अक्टूबर तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कें की जाएं दुरुस्त  

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरसात के चलते क्षतिग्रस्त और निर्माणाधीन सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरसात के चलते क्षतिग्रस्त और निर्माणाधीन सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। सीएम धामी ने 10 अगस्त को वीडियो वार्ता के दौरान यह निर्देश दिया था कि क्षतिग्रस्त और निर्माणाधीन सड़कों को 15 अक्टूबर तक पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। सीएम धामी ने जिलाधिकारी स्तर से कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा था, साथ ही सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने को कहा था।

जिलाधिकारी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नैनीताल के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। सीएम धामी ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त और निर्माणाधीन सड़कों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी के क्या निर्देश?
सीएम धामी ने कहा है कि बरसात से प्रभावित सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। इसके साथ ही पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा किया जाए। शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को सीएम धामी ने कहा है। सीएम के निर्देशों पर जिला प्रशासन इन कार्यों की लगातार समीक्षा करेगा।  ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। वहीं निर्धारित समय-सीमा तक सभी सड़कें दुरुस्त कर ली जाएं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़