योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 332 नायब तहसीलदारों को दी पदोन्नति

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नायब तहसीलदारों को बड़ा तोहफा दिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नायब तहसीलदारों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने राजस्व परिषद के नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। बता दें कि चयन वर्ष 2026-27 के नियमित चयन के तहत कुल 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। जिसके लिए परिषद की ओर से आदेश जारी किया गया है।

विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में फैसला
विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पदोन्नत अधिकारियों को तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है। परिषद की ओर से जारी आदेश में पदोन्नति के लिए निर्धारित शर्तों और शासनादेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

तहसीलदार बनने वेतनमान में बढ़ोतरी
इस पदोन्नति के बाद तहसीलदार पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 लागू होगा। इसमें 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। पदोन्नति से नायब तहसीलदारों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़