‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी-स्वच्छता अभियान 2026’ का शुभारंभ, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली को कूड़े से आज़ादी-स्वच्छता अभियान 2026' का शुभारंभ किया।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी-स्वच्छता अभियान 2026’ का शुभारंभ किया। जिसके तहत 2 अक्टूबर तक दिल्ली के हर कोने में स्वच्छता को लेकर बड़े पैमाने पर जन-भागीदारी वाला अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत दिल्ली सरकार के विभाग, MCD, NDMC, DCB और अन्य एजेंसियां ​​मिलकर कूड़े की समस्या वाले इलाकों, बाज़ारों, पार्कों, जलाशयों, झुग्गी-बस्तियों और सार्वजनिक जगहों पर विशेष सफाई अभियान चलाएंगी। स्वच्छता में बेहतरीन काम करने वाले वार्डों को 1 करोड़ रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता की अपील
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के हर परिवार, दुकानदार, युवा, RWA और नागरिक से अपील की। उन्होंने कहा कि “वे बदलाव की शुरुआत वहीं से करें जहां वे रहते हैं। स्वेच्छा से श्रमदान के लिए थोड़ा समय निकालें और अपने आस-पास की सफाई को अपनी ज़िम्मेदारी समझें”।

दिल्ली के निवासियों की साझा जिम्मेदारी
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “स्वच्छता को किसी विशेष विभाग या नगर निकाय एजेंसी पर नहीं छोड़ा जा सकता है और इसे दिल्ली के निवासियों की साझा जिम्मेदारी बनना होगा। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल स्वच्छता अभियान चलाना नहीं है, बल्कि स्वच्छता को लोगों के दैनिक व्यवहार और जीवनशैली का हिस्सा बनाना है”।

बता दें कि इस मौके पर दिल्ली BJP के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, विधायक अभय वर्मा और कई अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़