गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया। सीएम योगी की इस रैली में भारी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे राज्य की खेल नीति का लाभ उठाए। दरअसल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खेल और खिलाड़ियों को निरंतर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने इसके लिए विभिन्न योजनाएं भी लागू की है। जिसका लाभ राज्य के खिलाड़ियों को मिल रहा है।
राज्य सरकार की खेल नीति
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया है कि राज्य का जो भी युवा देश के लिए मेडल जीतकर आता है तो उसे सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को राज्य सरकार 6 करोड़ रुपये का पुरस्कार देती है। सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल की नीति लाई है। जो भी युवा, जो छात्र, खेल के लिए अपना समय दे रहा है। देश के लिए मेडल जीतेगा। हम उसको सीधे नौकरी देंगे।”
खिलाड़ियों को मिलता है इनाम
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि- “जो लोग ओलंपिक में मेडल जीतते हैं, गोल्ड मेडल पर उसको 6 करोड़ रुपये हम यूपी सरकार की तरफ से देते हैं। वहीं सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये देते हैं। ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये की राशि देते हैं। वहीं सीएम ने बताया की अपनी ओर से अलग से प्रतिभाग करने पर ओलंपिक में 10 लाख रुपये देते हैं। कॉमनवेल्थ और एशियार्ड में 5-5 लाख रुपये की सहायता देते हैं। युवाओं को इस इस अवसर का लाभ लेना चाहिए।”












