बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का गठन हुआ। जिसके ठीक एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीन प्रमुख राज्यों में प्रभारियों का एलान भी कर दिया है।बीजेपी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है। तीन राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए प्रभारियों का एलान किया हैं।
बीजेपी ने किया बड़ा फेरबदल
बीजेपी कि ओर से किए गए इस नए फेरबदल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया को पंजाब कि जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश में पकड़ होगी और मजबूत
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए बीजेपी अब पुरजोर तैयारी में जुटी हुई है। चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए यह बड़ा फेरबदल किया गया है। बीजेपी ने अब विनोद तावड़े को कमान सौंपी है जिससे उम्मीद जताई जा रही है की बीजेपी के लिए राजनीतिक और रणनीतिक रूप से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में पकड़ और मजबूत होगी। विनोद तावड़े के सामने आगामी चुनावों में जीत की हैट्रिक सुनिश्चित करने और संगठनात्मक संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती होगी।
पहले से ही सक्रिय भूमिका
हालांकि विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक मामलों में पहले से ही सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की बात हो या फिर प्रदेश संगठन के ढांचे और समन्वय में विनोद तावड़े की अहम भूमिका देखी गई है।












