चंपावत में ‘ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट’ का उद्घाटन, सीएम धामी ने कहा-स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर इलाज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के ज़िला अस्पताल में 'ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट' का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के ज़िला अस्पताल में ‘ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे। ‘ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट’ से जिले में गंभीर मरीजों और आपातकालीन मामलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मदद मिलेगी।

स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर इलाज
इस सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “यह यूनिट ज़िले के निवासियों को सुरक्षित, उच्च-गुणवत्ता वाली और समय पर पैक्ड RBC, प्लाज़्मा और प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे ज़रूरतमंद मरीज़ों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज की सुविधाएँ मिल सकेंगी”।

स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने पर जोर
सीएम धामी ने कहा कि “हमारी सरकार पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत, आधुनिक और लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में, स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े बुनियादी ढाँचे को लगातार मज़बूत किया जा रहा है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़