वायु प्रदूषण पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार सख्त, विशेष अभियान के तहत 2,011 औद्योगिक इकाइयों की जांच

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने और नागरिकों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए सख्त कदम उठाया है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने और नागरिकों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए सख्त कदम उठाया है। दिल्ली सरकार का यह विशेष अभियान जनवरी से जुलाई 2026 के बीच चला। जिसके तहत दिल्ली की करीब 2,011 औद्योगिक इकाइयों का गहन निरीक्षण किया गया।

उल्लंघन करने पर लिया एक्शन
निरीक्षण के दौरान जांच में 106 इकाइयां पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करती पाई गईं। साथ ही राजधानी की 78 फैक्ट्रियां दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की वैध संचालन सहमति के बिना चल रही थीं। जिस पर कड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली सरकार ने इनमें से 44 इकाइयों पर भारी पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क लगाया है। इसके अलावा नियमों की अनदेखी करने वाली 33 फैक्ट्रियों को तुरंत बंद करने का आदेश जारी किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने दी चेतावनी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा जो पर्यावरणीय नियमों का निष्ठा से पालन करने वाले उद्योग हैं उन्हे सरकार पूरा सहयोग और सुविधा प्रदान करेगी।

तुरंत शिकायत दर्ज करने की अपील
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार का यह अभियान सिर्फ फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं है। इस अभियान के तहत सड़क की धूल, वाहनों के धुएं, निर्माण कार्यों और खुले में कचरा जलाने जैसी गतिविधियों पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों ने प्रदूषण के खिलाफ इस लड़ाई को जन-आंदोलन बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कहीं भी यफई अवैध रूप से कचरा जलाने या औद्योगिक प्रदूषण दिखने जैसी गतिविधि पर जनता ”ग्रीन दिल्ली ऐप” या ”एमसीडी 311 ऐप” के माध्यम से तुरंत शिकायत दर्ज करवाए। ताकि समय पर इसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कि जा सके।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़