रक्षाबंधन पर्व से पहले सीएम योगी ने लिखी पाती, कहा- “बेटियों-महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व से पहले प्रदेश्वसियों और बेटियों-महिलाओं के नाम योगी की पाती लिखी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व से पहले प्रदेश्वसियों और बेटियों-महिलाओं के नाम योगी की पाती लिखी। सीएम योगी ने कहा कि, ” रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर बंधने वाला सुरक्षा का धागा नहीं है; यह स्नेह, विश्वास और संकल्प का एक पवित्र त्योहार है जो परिवारों को एकजुट करता है, समाज में अपनत्व की भावना को बढ़ावा देता है और हमें अपनी बहनों और बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के प्रति हमारे कर्तव्य की याद दिलाता है”।

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
सीएम योगी ने कहा कि, “सुरक्षा की यही भावना एक संवेदनशील सरकार के संकल्प में भी झलकती है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में, हमारी सरकार ने बहनों और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है”।

सीएम योगी की अपील
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के धागे के संकल्प को अपने आचरण का हिस्सा बनाएं। हर बहन और बेटी के सम्मान और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लें। सुरक्षा कर्मियों, पुलिस अधिकारियों और आपदा राहत कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर, उनके प्रति अपना अपनत्व और आभार व्यक्त करें। साथ ही, स्थानीय स्तर पर बनी राखियों और उपहारों को प्राथमिकता दें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़