धामी सरकार का रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव, रेल मंत्री ने फीजिबिलिटी जांच का दिया आश्वासन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में जनसुविधा के दृष्टिगत डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में जनसुविधा के दृष्टिगत डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष जनता की सुविधाओं के लिए रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव रखा था।

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की संभावना की जांच
केन्द्रीय मंत्री ने सीएम धामी के अनुरोध पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर अहम जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्थान पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की संभावना की जांच कराई जा रही है। और इसकी जांच पूरी होने के बाद ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

सुविधाजनक यात्रा की दिशा में सकारात्मक उम्मीद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बढ़ती यातायात आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखा था। इस प्रस्ताव पर अब केंद्र सरकार जांच कर रही है। जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधाजनक यात्रा की दिशा में सकारात्मक उम्मीद जगी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़