बिहार में गन्ना विस्तार अभियान को मिली रफ्तार, नौ हजार से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीकरण

बिहार सरकार का गन्ना विस्तार अभियान से किसानों को लाभ मिल रहा है।

बिहार सरकार का गन्ना विस्तार अभियान से किसानों को लाभ मिल रहा है। राज्य में गन्ना उद्योग विभाग की ओर से सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को लगातार गति मिलने के साथ-साथ इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

9 हजार से ज्यादा किसानों को लाभ
बता दें कि इस अभियान के तहत 9 हजार से ज्यादा किसानों को लाभ मिल है जो गन्ना खेती से जुड़े हैं। वहीं इस अभियान के तहत किसानों की भागीदारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। यह संकेत दे रहा है कि दरभंगा और मधुबनी जिले के चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना उत्पादन के विस्तार को इससे रफ्तार मिल रही है।

सी.सी.एस. पोर्टल पर करें आवेदन
कृषि विभाग की ओर से इसके लिए डी.बी.टी. आईडी जारी की गई है। जिसके आधार पर किसान सी.सी.एस. पोर्टल पर जाकर गन्ना आईडी के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस सी.सी.एस. पोर्टल पर गन्ना आईडी बनने के बाद ही किसान विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकता है।

पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान
वहीं इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए विभागीय अधिकारियों और जिला प्रसाशन ने पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए है। जागरूकता अभियान के जरिए किसानों को गन्ना खेती के लाभ, विभागीय योजनाओं और गन्ना आईडी के महत्व की जानकारी दी जा रही है। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान गन्ना उत्पादन से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

गन्ना उद्योग विभाग की अपील
गन्ना उद्योग विभाग ने दरभंगा और मधुबनी जिले के उन किसानों से अपील की है जिन्होंने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है। प्रशासन का कहना है कि वो जल्द अपना पंजीकरण कराकर और सी.सी.एस. पोर्टल पर गन्ना आईडी बनवाकर विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और गन्ना उत्पादन बढ़ाने के इस अभियान में सहभागी बनें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़