कैबिनेट मंत्रिमंडल ने अहम फैसलों पर लगाई मुहर, किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना, पीएम-किसान योजना, समुद्र मंथन योजना और संशोधित खेलो इंडिया और एएनएसएफ योजनाओं को मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना, पीएम-किसान योजना, समुद्र मंथन योजना और संशोधित खेलो इंडिया और एएनएसएफ योजनाओं को मंजूरी दी है। इन सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की जानकारी केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को 5,070 करोड़ रुपये के कुल बजट के साथ मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य कम से कम 10,000 मेगावाट भंडारण क्षमता वाले ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के साथ 5,000 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट विकसित करना है।

पीएम-किसान योजना 2030-31 तक जारी
अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम-किसान योजना 2030-31 तक जारी रहेगी। इसके लिए कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन किया गया है। योजना के तहत अब तक किसानों को सीधे 4.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी है। इसके लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक कार्यान्वयन के लिए 84,084 करोड़ रुपये का स्वीकृत परिव्यय निर्धारित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य भारत की विशाल अपतटीय ऊर्जा क्षमता का दोहन करना और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है।

‘खेलो इंडिया योजना’को मंजूरी
वहीं इसके अलावा मंत्रिमंडल ने संशोधित ‘खेलो इंडिया योजना’को मंजूरी दी है। वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 की अवधि के लिए 36,441 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ इसे मंजूरी दी गई है। वित्त वर्ष 2026-31 के
लिए राष्ट्रीय खेल संघों को सुदृढ़ सहायता योजना को भी मंजूरी दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़