देश ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पीएम मोदी ने कहा-“2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनेगा भारत”

देश ने 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया।

देश ने 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि “मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और महान क्रांतिकारियों को आदरपूर्वक नमन करता हूं, जिन्होंने बलिदान की महान परंपरा को जागृत किया।”

बाढ़ प्रभावितों को दिया आश्वासन
पीएम मोदी ने देश के कई राज्यों में हाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित नागरिकों के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की। पीएम मोदी ने प्रभावित लोगों को इस कठिन समय में राष्ट्र के अटूट समर्थन का आश्वासन दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करता हूं कि हम और पूरा देश उनके दुख और दर्द में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।”

“संकल्पों की सच्ची ताकत”
पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा, “कोई भी देश तब महान बनता है और अपने लक्ष्यों को हासिल करता है, जब वह अपने सपनों और संकल्पों की सच्ची ताकत के दम पर आगे बढ़ता है।” साथ ही कहा कि “जब संकल्प दृढ़ होता है, तो आपदाओं के दौरान उपाय खोजने की क्षमता अपने आप उभरती है।”

“2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र में बदलने के दृढ़ संकल्प की घोषणा को फिर दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम से हम निश्चित रूप से आजादी के 100वें वर्ष तक एक विकसित भारत का निर्माण करेंगे”।

12 सालों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर पिछले 12 सालों में मानव सशक्तिकरण और आर्थिक परिवर्तन पर एक व्यापक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। जिसमें पीएम मोदी ने बताया कि 25 करोड़ नागरिकों ने गरीबी को हराया है और भारत ‘फ्रैजाइल फाइव’ से सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में परिवर्तित हो गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, “प्रत्येक नागरिक ने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरे समर्पण के साथ हर संभव प्रयास किया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़