नेपाल के दार्चुला में भारत-नेपाल मैत्री बैठक और ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों की महिला प्रतिनिधियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सीमा-पार सहयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया।
स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर चर्चा
इसे लेकर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ. दिव्या नेगी ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में इस सम्मेलन में उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका, कौशल विकास के साथ-साथ आजीविका के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
‘लखपति दीदी’ अभियान पर विस्तार से चर्चा
वहीं सम्मेलन में भारत और नेपाल की महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। वहीं इस दौरान ‘लखपति दीदी’ अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में बताया गया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है। महिलायें अपनी आजीविका कम रही है जिससे वो आर्थिक मजबूत होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो रही हैं।
भविष्य में भी आयोजित होंगे संयुक्त कार्यक्रम
इसके अलावा कार्यक्रम के अंत में भारत और नेपाल की महिलाओं के बीच संवाद, प्रशिक्षण,स्वयं सहायता समूहों के अनुभवों के आदान-प्रदान हुए। वहीं यह फैसला लिया गया कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में नियमित संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।












