भोपाल में विशाल नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल के बोट क्लब पर देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौका तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। खुद नौका में सवार होकर सीएम मोहन यादव ने इस यात्रा के दौरान देश सेवा का संदेश दिया।

देशभक्ति से गीतों से गूंजा इलाका
पूरा नजारा देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे देशभक्ति गीतों के बीच विशाल नौका तिरंगा यात्रा भव्य बनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा में लोगों का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्र के प्रति भक्ति की भावना को जागृत करने का संदेश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।

युवा खिलाड़ियों ने दिया शानदार प्रदर्शन
इस नौका तिरंगा यात्रा के दौरान बोट क्लब पर जल में तिरंगा ही तिरंगा नजर आया।  युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग और कैनोइंग के जरिए शानदार प्रदर्शन किया और तिरंगे को सलाम किया। केनो सलालम शो में खिलाड़ियों के रोमांचक करतबों ने वहां मौजूद लोगों को रोमांचित कर दिया। 

देश में लोकतंत्र हो रहा मजबूत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सामने अपनी अलग पहचान बना रहा है और देश अपनी क्षमता और सामथ्र्य के साथ समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़