सीएम मोहन यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला अस्पताल का किया दौरा, मरीजों से जाना हाल और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

सीएम मोहन यादव ने अपने दौरे के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव टीकमगढ़ दौरे पर रहे। सीएम मोहन यादव ने अपने दौरे के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां सीएम ने मरीजों का हाल-चाल जाना। उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी ली। सीएम मोहन यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और गुणवत्ता के बारे में इलाज करा रहे मरीजों से जानकारी ली। इसके साथ ही मरीजों के परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया।

NRC केंद्र का निरीक्षण
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अस्पताल में स्थित NRC केंद्र का निरीक्षण किया। सीएम ने वहां भर्ती कुपोषित 19 बच्चों को ‘सेहत की टोकरी’ वितरित की। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने उनके जल्द स्वस्थ होने और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अस्पताल प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश
सीएम मोहन यादव ने अस्पताल प्रशासन को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चिकित्सकों से बातचीत कर उन्हें मरीजों के इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं और गुणवत्ता को लेकर निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके साथ ही अस्पताल में उन्हें हर सुविधा का लाभ मिले इसके लिए अस्पताल प्रशासन को विशेष ध्यान देने को कहा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़