यूपी में हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, योगी सरकार ने 241.31 करोड़ का दिया बजट

योगी सरकार ने अपने सप्लीमेंट्री बजट में राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए 109.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पंचायतों के लिए अपने अनुपूरक बजट 2026-27 में विशेष बजट लेकर आई है। योगी सरकार का उद्देश्य है कि राज्य की पंचायतों की मजबूती के लिए कार्य किए जाएं। इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए योगी सरकार ने पंचायतों के लिए साल 2026-27 के सप्लीमेंट्री बजट में 241.31 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है।

पंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए बजट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसका उद्देश्य है कि ग्राम पंचायतों को सामाजिक, प्रशासनिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिल सके। इसलिए योगी सरकार ने अपने सप्लीमेंट्री बजट में राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए 109.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा।

ग्राम सचिवालयों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र
बता दें कि ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाओं को सरल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। लोगों को सरकार सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके इसके लिए राज्य भर के सभी ग्राम सचिवालयों में आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे। जिसके लिए सप्लीमेंट्री बजट में 70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीण निवासियों को आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए शहरों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि ज़्यादातर सुविधाएं गांव के स्तर पर ही लोगों को मिल जाएंगी।

मुख्यमंत्री ग्राम सोलर योजना के तहत प्रावधान
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सोलर योजना के तहत भी 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे ग्राम पंचायतों में ऊर्जा से जुड़ी सुविधाओं को मज़बूत करने और बिजली पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़